high court news

HC News: मांडू थाना मामला: झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर, सीबीआई या स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 02 Oct, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
High court news
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: रामगढ़ जिले के मांडू थाना में दर्ज एक मामले की निष्पक्ष और प्रभावी जांच की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। यह याचिका मोनिका इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर सुरेश यादव की ओर से दाखिल की गई है। याचिकाकर्ता ने मामले की जांच राज्य पुलिस से हटाकर किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी, विशेष रूप से सीबीआई से कराने का आग्रह किया है।

क्या है पूरा मामला: याचिका में कहा गया है कि मांडू थाना में 13 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी, बेइमानी से संपत्ति हड़पने और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया गया है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि मामले की जांच में संबंधित अधिकारियों की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है और जांच निष्पक्ष एवं प्रभावी तरीके से आगे नहीं बढ़ रही है।

See also  HC News: बड़गाईं जमीन फर्जीवाड़ाः हेमंत सोरेन की दाखिल याचिका पर सुनवाई बुधवार को दोपहर 2.15 बजे

याचिकाकर्ता की प्रमुख मांगें:

  • मामले की जांच राज्य पुलिस के स्थान पर सीबीआई या किसी अन्य स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच एजेंसी को सौंपी जाए।

  • जांच अधिकारी को मांडू थाना में दर्ज उक्त कांड से संबंधित जांच रिकॉर्ड, पेपरबुक और केस डायरी अदालत के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया जाए।

  • जांच के दौरान जो भी व्यक्ति दोषी या जिम्मेदार पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment