Jharkhand

Land Scam: IAS छवि रंजन सहित नौ की न्यायिक हिरासत एक जुलाई तक बढ़ी

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 19 Jun, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 06 19 at 12.11.00 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Land Scam: बरियातू मौजा के सेना के कब्जेवाली 4.55 एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री में संलिप्त निलंबित आईएएस अधिकारी छवि रंजन समेत नौ आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि कोर्ट से दो सप्ताह के लिए बढ़ा दी है। इससे पूर्व ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में जेल में बंद आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया।

अदालत ने अगली पेशी की तारीख 1 जुलाई निर्धारित की है। मामले में छवि रंजन चार मई 2023 से जेल में है। मामले में छवि रंजन के साथ बड़गाई अंचल के निलंबित राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, प्रदीप बागची, दलाल रिम्स कर्मी अफसर अली, इम्तियाज अहमद, सद्दाम हुसैन, तल्हा खान, फैयाज अहमद एवं अमित अग्रवाल न्यायिक हिरासत में है।

See also  Ranchi/H Court: JSSC शिक्षक भर्ती संशोधित रिजल्ट विवादों में, हाईकोर्ट पहुंचा मामला – याचिकाकर्ता का दावा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का नहीं हुआ पालन

मामले में जल्द ही आरोप तय किया जाना है। लेकिन ईडी की ओर से पुलिस पेपर सौंपा गया है, उसमें से कुछ पेज ठीक से पढ़ा नहीं जा रहा है। आरोपियों की ओर से पुनः स्पष्ट पुलिस पेपर की मांग की है। इसको लेकर सुनवाई जारी है। पिछले छह महीने से इस पर सुनवाई लंबित है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment