National News

तिरंगा लगाते वक्त जज के बेटे को लगा करंट, जानिए लाइनमैन समेत दो पर क्यों दर्ज हुआ केस?

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 17 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ELECTRIC_wire
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इंदौर में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रध्वज तिरंगा लगाते समय एक जज का 10 वर्षीय बेटा बिजली के खुले तारों से करंट लगने से झुलस गया। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि हादसे को लेकर अज्ञात लाइनमैन और मीटर रीडर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आनंद यादव ने बताया कि पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में यह हादसा गुरुवार शाम तब हुआ, जब एक अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश का 10 वर्षीय बेटा स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर की दूसरी मंजिल स्थित गैलरी में तिरंगा झंडा लगा रहा था। उन्होंने बताया कि न्यायाधीश के घर के एकदम नजदीक से गुजर रही बिजली की लाइन से झंडे का लोहे का पाइप छू जाने से लड़के को करंट का तेज झटका लगा और वह झुलस गया।

See also  Tender Commission Case: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल ने जमानत याचिका ली वापस

यादव के मुताबिक हादसे के बाद लड़के को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यादव के मुताबिक खरगोन जिले में पदस्थ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके घर की दूसरी मंजिल की गैलरी के सामने बिजली की उच्च क्षमता वाली लाइन गुजर रही है जिसके तारों को खतरनाक रूप से खुला छोड़ा गया है और बिजली विभाग ने इससे नागरिकों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जज का कहना है कि इस गंभीर लापरवाही को लेकर क्षेत्रीय लाइनमैन और मीटर रीडर को बार-बार शिकायत की गई थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। जिसके बाद उनकी शिकायत पर अज्ञात लाइनमैन और मीटर रीडर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1) (खतरनाक साधनों से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

See also  85 लाख जमा करने की शर्त पर मिली व्यवसायी संजय डालमिया को जमानत
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment