high court news

Jharkhand News/H Court: जेलों में रिक्त पद 5 जनवरी तक हर हाल में भरें, हाईकोर्ट की सरकार को अंतिम चेतावनी

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 12 Dec, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया 5 जनवरी तक हर हाल में पूरी करने का अंतिम मौका दिया है। चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि अक्तूबर में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया था, फिर भी सरकार केवल समय मांग रही है। अदालत ने साफ कहा कि 5 जनवरी तक प्रक्रिया पूरी कर शपथपत्र के माध्यम से कोर्ट को अवगत कराना होगा, अन्यथा अगली सुनवाई में कठोर आदेश पारित किया जाएगा।

पिछली सुनवाई में राज्य सरकार की ओर से बताया गया था कि कई पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। जेलकर्मियों से संबंधित अधियाचनाएं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को भेजी जा चुकी हैं और कुछ पदों पर विज्ञापन भी जारी हुए हैं। कुछ अन्य पदों के लिए अधियाचना भेजने की प्रक्रिया जारी है और सभी रिक्तियों की नियुक्ति शीघ्र शुरू करने का दावा किया गया था।वहीं, जेएसएससी ने कोर्ट को अवगत कराया कि असिस्टेंट जेलर के नियमित व बैकलॉग पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित कर दिया गया है। साथ ही वार्डन पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया भी चल रही है। आयोग ने भरोसा दिया कि सभी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी।

CourtNews Desk

1,848 articles published
See also  Latehar Civil Court: जेट्रोफा खेती के नाम पर 58 लाख घोटाला मामले में रांची की कार्यपालक दंडाधिकारी साधना जयपुरियार समेत तीन को तीन-तीन साल की सजा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment