मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

HC News: झारखंड हाईकोर्ट: संदीप प्रमाणिक हत्याकांड के अनुसंधान में कमियों पर जताई नाराजगी, रांची एसएसपी तलब

High court news
---Advertisement---

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के चर्चित एक्सट्रीम बार डीजे संचालक संदीप प्रमाणिक हत्याकांड के मामले में पुलिस अनुसंधान की खामियों पर बेहद कड़ा रुख अपनाया है। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने शुरुआती जांच में रही कमियों और साक्ष्यों के अनुपलब्ध होने पर गहरा असंतोष जाहिर किया। हाईकोर्ट ने रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को 4 नवंबर को अदालत के समक्ष सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया है। साथ ही, अदालत ने एसएसपी से यह बताने को कहा है कि अनुसंधान में कोताही बरतने वाले जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ क्या दंडात्मक कार्रवाई की गई है।

यह मामला 26 मई 2024 की देर रात कडरू स्थित एक्सट्रीम बार में हुई वारदात से जुड़ा है। मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले डीजे संचालक संदीप प्रमाणिक की बार में हुए विवाद के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच के अनुसार, बार में कुछ युवकों और कर्मचारियों के बीच बहस व मारपीट हुई थी। मामला शांत होने के बाद युवक वहां से चले गए, लेकिन बाद में मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह अपने साथियों के साथ बदला लेने के इरादे से सेल सिटी स्थित अपने आवास से राइफल लेकर वापस आया और संदीप को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भागने के दौरान आरोपियों ने बार की पार्किंग से भी कई राउंड हवाई फायरिंग की थी।

घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। रांची की निचली अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ विक्की सहित 10 आरोपियों—अशोक कुमार सिंह, मोहम्मद शमीरूद्दीन, प्रतीक, मृत्युंजय कुमार, प्रकाश कुमार, दिवाकर उपाध्याय, अलोक दीवा, पंकज कुमार और सुमित कुमार को गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट का दोषी पाया था। निचली अदालत ने सभी 10 दोषियों को 9-9 साल के कारावास और 50-50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई थी।

निचली अदालत के इस फैसले और सजा के खिलाफ सभी दोषियों ने हाईकोर्ट में क्रिमिनल अपील दाखिल की है। बुधवार को अपील याचिकाओं पर सुनवाई के क्रम में हाईकोर्ट ने केस डायरी और साक्ष्यों का अवलोकन करते हुए जांच की गुणवत्ता पर सवाल उठाए और एसएसपी को व्यक्तिगत रूप से तलब कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

High court news

HC News: झारखंड हाई कोर्ट ने पति की तलाक याचिका खारिज की, कहा- पत्नी का अलग रहना अपने आप में परित्याग नहीं

हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासाः वकील अनुष्का के गले के ऊपरी हिस्से में पाया गया तिरछा लिगेचर मार्क

MLA-Bhushan-Bara-Case

Congress MLA Bhushan Bara Rape Case: नाबालिग ने रांची सिविल कोर्ट में दर्ज कराया बयान, जांच हुई तेज

jharkhand high court

HC News: पॉलिटेक्निक उत्तर-पुस्तिका रिश्वत मामले में तीन आरोपियों को मिली राहत, फिर से सुनवाई का निर्देश

Leave a Comment