high court news

HC News: वेकेशन बेंच में जस्टिस मुखोपाध्याय ने 18 दिनों में निपटाए 853 मामले

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 04 Jun, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
HC News: वेकेशन बेंच में जस्टिस मुखोपाध्याय ने 18 दिनों में निपटाए 853 मामले
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट की वेकेशन बेंच में जस्टिस रोंगोन मुखोपाध्याय ने 18 मई से 4 जून के बीच कुल 853 मामलों का निष्पादन कर उल्लेखनीय कार्य किया है। इस दौरान उनके समक्ष कुल 891 मामले सूचीबद्ध किए गए थे, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण कर दिया गया। आंकड़ों के अनुसार, निष्पादित मामलों में नियमित जमानत याचिकाओं की संख्या सबसे अधिक रही। अदालत ने 649 नियमित जमानत, 169 अग्रिम जमानत, 15 आपराधिक अपील, 10 रिट याचिका, 5 आपराधिक रिट तथा अन्य श्रेणियों के मामलों का निपटारा किया।

मुख्य मामलों में 809 और विविध मामलों में 44 मामलों का निष्पादन हुआ। वेकेशन बेंच के दौरान 26 मई, 29 मई, 2 जून और 4 जून को बड़ी संख्या में जमानत एवं अग्रिम जमानत याचिकाओं पर सुनवाई हुई। रिकॉर्ड के अनुसार 29 मई को सबसे अधिक 331 मामले सूचीबद्ध हुए थे, जबकि 26 मई को 224, 2 जून को 180 और 4 जून को 152 मामलों की सुनवाई निर्धारित थी। अवकाशकालीन अदालत में जमानत और अग्रिम जमानत से जुड़े मामलों का दबदबा बना रहा।

See also  SC-ST case: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला- SC-ST कानून के तहत केस समझौते के आधार पर खत्म कर सकती हैं अदालतें

CourtNews Desk

1,848 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment