Jharkhand

सीने में दर्द, भोजपुरी गायक भरत शर्मा अस्पताल में भर्ती

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 21 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bharat-sharma
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सीने में दर्द की शिकायत पर भोजपुरी गायक भरत शर्मा को धनबाद जेल से शनिवार की रात धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कड़ी सुरक्षा में उन्हें इस अस्पताल की सीसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यहां भरत शर्मा की ईसीजी रिपोर्ट में गड़बड़ी मिली है।

बता दें कि भरत शर्मा ने आयकर विभाग के तीन मामलों में शुक्रवार को धनबाद कोर्ट में सरेंडर किया था। आर्थिक अपराध की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी श्वेता कुमारी की अदालत ने उन्हें तीनों मामलों में न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। जेल जाने के दूसरे ही दिन शनिवार को उन्होंने डॉक्टर से सीने में दर्द की शिकायत की।

See also  Ranchi/H. Court: फायरिंग मामले में जमीन कारोबारी कमलेश कुमार को मिली जमानत

डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। देर रात पुलिस की कड़ी तैनाती में उन्हें अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया। यहां जांच के बाद उन्हें डॉ. अब्दुल जब्बार की यूनिट में सीसीयू में भर्ती कर लिया गया। अस्पताल में उनकी ईसीजी की गई है। इसकी रिपोर्ट गड़बड़ी मिली है। इस रिपोर्ट के बाद डॉक्टरों की टीम भरत शर्मा की जांच और इलाज में जुट गई है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment