मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Arrested minister Alamgir Alam sent to Hotwar jail: आलमगीर आलम स्लीप एपनिया नामक बीमारी से है ग्रस्त

---Advertisement---

Ranchi Court : टेंडर के कमीशन से प्राप्त राशि का मनी लाउंड्रिंग करने के आरोप में गिरफ्तार मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) को गुरुवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया गया। ईडी ने आलमगीर आलम को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। पेशी के दौरान पीएमएलए कोर्ट ने आरोपी से नाम और पता पूछा। साथ ही स्वास्थ्य के बारे में पूछा। इस पर उनके वकील ने कहा कि उन्हें स्लीप एपनिया (Sleep apnea ) नामक बीमारी है। इस रोगी के साथ सीपीएपी मशीन साथ रहना जरूरी है। इस पर कोर्ट ने पूछा कि सीपीएपी मशीन है आपके पास।

कहा गया है हां मशीन है। नहीं है तो साथ ले जाएं। ईडी की ओर से कहा गया कि पूछताछ के दौरान स्वास्थ्य का पूरी तरह से विशेष ध्यान रखा जाता है। हमेशा सिविल सर्जन के द्वारा तैनात चिकित्सक मौजूद रहते हैं। बीपी, ब्लड शुगर आदि की जांच होती रहती है। कोर्ट ने पेशी के दौरान उनका नाम और पता भी पूछा। यहां बता दें कि आलमगीर आलम को निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इनकी गिरफ्तारी की तलवार उसी समय से चल रही थी जब ईडी ने वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया था।

उसने अपने बयान में कहा था कि ग्रामीण विकास मंत्री टेंडर के 1.5 फीसदी कमीशन दिया जाता है। ईडी ने बीते 7 मई को जो 32.20 करोड़ रुपए नकदी जहांगीर आलम के आवास से जब्त किया है। उसका संबंध भी आलमगीर आलम से ही है। जहांगीर आलम का काम कमीशन से प्राप्त राशि का एकत्र करने का था। इसमें संजीव कुमार लाल का पूरा सहयोग था। हालांकि आगे छह दिनों की पूछताछ के बाद कई नई जानकारी ईडी को हाथ लगेगी। इसके बाद कितने वरीय पदाधिकारी पर गाज गिरेगी। यह तो आनेवाला समय ही बताएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

High court news

HC News: झारखंड हाई कोर्ट ने पति की तलाक याचिका खारिज की, कहा- पत्नी का अलग रहना अपने आप में परित्याग नहीं

हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासाः वकील अनुष्का के गले के ऊपरी हिस्से में पाया गया तिरछा लिगेचर मार्क

MLA-Bhushan-Bara-Case

Congress MLA Bhushan Bara Rape Case: नाबालिग ने रांची सिविल कोर्ट में दर्ज कराया बयान, जांच हुई तेज

jharkhand high court

HC News: पॉलिटेक्निक उत्तर-पुस्तिका रिश्वत मामले में तीन आरोपियों को मिली राहत, फिर से सुनवाई का निर्देश

Leave a Comment