Civil Court News

रांची सिविल कोर्ट का CIS 5 दिनों से खराब, नहीं मिल रही केस की अपडेट जानकारी

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 03 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Court News (CIS) : सिविल कोर्ट का ई-कोर्ट सर्विस पिछले पांच दिनों से ठप है। बुधवार की सुबह 9:00 तक इसकी सेवा प्रभावित ही है। जिसके कारण वकील एवं मुवक्किल के साथ अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केस इनफार्मेशन सिस्टम (सीआईएस) से माध्यम से वकील एवं मुवक्किल के साथ कोई भी कहीं से अपने केस की अपडेट जानकारी प्राप्त करते हैं।

लेकिन सीआईएस ठप रहने से अदालत जाकर केस की अगली तारीख समेत अन्य जानकारी लेनी पड़ रही है। ई-कोर्ट सर्विस 28 जून से न्यायायुक्त, अपर न्यायायुक्त एवं सब-जज से जुड़े सभी अदालतों की ही सेवा प्रभावित है। जबकि फैमिली कोर्ट एवं न्यायिक दंडाधिकारी की अदालतों में हो रही सुनवाई की तारीख ई-कोर्ट सर्विस में अपडेट है।

See also  Ranchi: घूस लेने के मामले में सीएमपीडीआई के सिविल इंजीनियर को 4 साल की कठोर कारावास, सीबीआई कोर्ट ने सुनवाई सजा

सिविल कोर्ट रांची में सेशन कोर्ट की संख्या 19 एवं सब जज की संख्या 17 है। ठप होने के पीछे तकनीकी कारण बताया जा रहा है। जिस पर काम जारी है। इधर रांची जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी ने भी CIS के जल्द चालू होने की गुहार लगाई है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment