मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

रांची बार एसोसिएशन की कमेटी भंग, बार काउंसिल ने बनाई एडहॉक कमेटी

jharkhand state bar council
---Advertisement---

Ranchi: कोरोना संक्रमण को देखते हुए झारखंड राज्य बार काउंसिल ने रांची जिला बार एसोसिएशन की कमेटी को भंग कर दिया है और तीन सदस्यीय एडहॉक कमेटी का गठन किया गया है। काउंसिल ने रांची जिला बार एसोसिएशन के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कार्यरत और निर्वाचित कमेटी को भंग कर दिया तथा एसोसिएशन के दिन प्रतिदिन कार्य को सुचारू रूप से चलाने हेतु ती सदस्यों की एक एडहॉक कमेटी का गठन किया है।

इसको लेकर राज्य बार काउंसिल के सचिव राजेश पांडे की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है कि रांची जिला बार एसोसिएशन के लिए गठित एडहॉक कमेटी में एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष शामिल होंगे। उक्त कमेटी अब से बार एसोसिएशन के प्रतिदिन का कार्य देखेगी।

इसे भी पढ़ेंः सहायक अभियंता नियुक्ति मामले में अब हाईकोर्ट की दूसरी बेंच में होगी सुनवाई

बार काउंसिल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि रांची जिला बार एसोसिएशन के वर्तमान 7 सदस्य पदधारी और 9 सदस्य कार्यकारिणी कमेटी के सदस्य 22 मई 2019 को निर्वाचित होकर अपने-अपने पदभार ग्रहण किए थे। कमेटी का कार्यकाल 2 साल के लिए होता है।

वर्तमान कमेटी का कार्यकाल पिछले मई महीने में ही समाप्त हो चुका है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए रांची जिला बार एसोसिएशन का चुनाव कराना संभव नहीं दिख रहा है। ऐसी परिस्थिति में एसोसिएशन के दिन प्रतिदिन कार्य तथा होने वाले आय और व्यय की देखरेख के लिए एडहॉक कमेटी का गठन किया है। .

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

civil court

Court News: रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा: पूर्व सीओ शैलेश कुमार की जमानत पर सुनवाई, एसीबी से मांगी केस डायरी

Court News: 9 करोड़ बसूली के मामले में कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर नजारत टीम ने किया रांची नगर निगम की संपत्ति कुर्क, कार्रवाई पूरी होने के 20 मिनट बाद आया स्टे ऑर्डर

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

civil court

Ranchi POCSO Court News: 13 साल की नाबालिग को दिल्ली ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी राज कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

civil court

Court News: हिंदपीढ़ी मॉल जमीन विवाद: Builder गुरबीर सिंह पर मानहानि व अपमान मामले में संज्ञान, पूर्व सांसद अजय मारू समेत 7 अन्य आरोपियों के खिलाफ परिवाद खारिज

civil court

Court News: रिम्स भूमि घोटाला: गिरफ्तार 7 अधिकारियों से शनिवार से ACB पूछताछ करेगी, कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड मंजूर की

Leave a Comment