मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Lalu Yadav Health Update: बेहतर इलाज के लिए लालू प्रसाद भेजे जा सकते हैं दिल्ली एम्स

Lalu prasad Yadav in AIMS
---Advertisement---

रांचीः Lalu Prasad Yadav Health Update बेहतर इलाज के लिए लालू प्रसाद यादव को रिम्स (RIMS) से दिल्ली स्थित (Delhi AIIMS) एम्स भेजा जा सकता है। इसपर जल्द ही निर्णय हो सकता है।

लालू प्रसाद के अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने बताया कि झारखंड हाई कोर्ट ने अपने पूर्व के आदेश में कहा है कि जब भी लालू की तबीयत खराब होती है, तो रिम्स के चिकित्सक एम्स के चिकित्सकों से परामर्श ले सकते हैं।

अगर बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली एम्स ले जाना पड़े, तो लालू को वहां भेजा जा सकता है। देवर्षि मंडल ने कहा कि लालू की बेटी मीसा भारती रांची पहुंची है। उनसे सलाह के बाद ही लालू प्रसाद को एम्स भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता है और उनका इलाज रिम्स में चल रहा है। ऐसे में जेल प्रबंधन और रिम्स की ओर से लालू के बेहतर इलाज पर निर्णय लिया जाएगा।

दरअसल, गुरुवार की शाम को लालू प्रसाद यादव की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रिम्स पहुंचे थे।

फिलहाल लालू प्रसाद यादव का रिम्स में सीटी स्कैन जांच की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद के फेफड़े में संक्रमण है। जिसका इलाज चल रहा है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: रेलवे के तीन सहायक लोको पायलटों की याचिका Dismissed, विभागीय कार्रवाई और सजा बरकरार

High court news

HC News: गुमला के 42 साल पुराने हत्याकांड में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दोषसिद्धि बरकरार, लेकिन नाबालिग होने के कारण उम्रकैद की सजा रद्द

HC News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक की भावुक विदाई: “न्यायपालिका के प्रति सम्मान अर्जित करना होता है, दिया नहीं जाता”

Dalsa News: बाल विवाह मुक्त भारत: रांची में 100 दिवसीय जागरूकता अभियान का शंखनाद, वाहन रवाना

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

Leave a Comment