high court news

HC News: 40 साल की सेवा के बाद प्रोफेसर को मिलेगा 180 दिन का अवकाश नकदीकरण

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 18 Aug, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
High court news
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट ने गोस्सनर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. नवीन कुमार को बड़ी राहत देते हुए अर्जित अवकाश (ईएल) की दोबारा गणना कर भुगतान करने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत ने रांची विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रबंधन के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें कहा गया था कि प्रोफेसर के खाते में कोई अर्जित अवकाश शेष नहीं है। डॉ. नवीन कुमार ने करीब 40 वर्षों तक कॉलेज में सेवा की और 30 नवंबर 2018 को सेवानिवृत्त हुए थे। कॉलेज ने उनके लंबे चिकित्सकीय उपचार के दौरान लिए गए अवकाश के आधार पर ईएल समाप्त होने का दावा किया था। सुनवाई के दौरान कॉलेज के दस्तावेजों में 140 दिन का चिकित्सा अवकाश स्वीकृत होने और 66 दिन की अनुपस्थिति का उल्लेख मिला। गणना में 119 दिन ईएल में से 66 दिन घटाकर 53 दिन देय बताया गया। अदालत ने इसे रिकॉर्ड में मौजूद अन्य दावों से विरोधाभासी पाया।

See also  संविधान दिवसः झालसा का लांच होगा मोबाइल एप, इसके जरिए मुफ्त में मिलेगी कानूनी सहायता

हाईकोर्ट ने कहा कि कॉलेज ने सेवा अवधि में कभी अनुपस्थिति को औपचारिक रूप से अनधिकृत घोषित नहीं किया और न ही विभागीय कार्रवाई की। वेतन का लगातार भुगतान भी हुआ। ऐसे में बाद में अनुपस्थिति को अनधिकृत बताकर अवकाश नकदीकरण से वंचित नहीं किया जा सकता। अदालत ने कहा कि सेवानिवृत्ति से पहले के शिक्षकों को अधिकतम 180 दिन के ईएल भुगतान का प्रावधान है। विश्वविद्यालय को 10 सप्ताह में दोबारा गणना कर पूरी राशि देने का निर्देश दिया गया। देरी होने पर 7 प्रतिशत ब्याज देना होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment