high court news

HC News: जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग, हाईकोर्ट में जनहित याचिका

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 13 Aug, 2026
1 min read 1.2k views
High court news
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: जेपीएससी की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा समेत टीडीपीएल की ओर से आयोजित जेपीएससी और जेएसएससी की विभिन्न परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। प्रार्थी बसंत प्रसाद ने याचिका दाखिल कर पूरे मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। परीक्षा में पैसे लेकर पद बेचने जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं। इस मामले की फिलहाल सीआईडी जांच कर रही है, लेकिन प्रार्थी का कहना है कि जांच की मौजूदा व्यवस्था पर्याप्त नहीं है।

See also  Jharkhand News/H Court: फर्जी रिव्यू याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, अफसरों पर एक लाख का जुर्माना

बड़े चेहरों के शामिल होने का आरोप

प्रार्थी की ओर से अदालत को बताया गया कि परीक्षा गड़बड़ी के मामले में कई बड़े लोगों की संलिप्तता सामने आने की आशंका है। ऐसे में केवल सीआईडी जांच से पूरे मामले की तह तक पहुंचना संभव नहीं है। इसलिए मामले की जांच सीबीआई जैसी स्वतंत्र केंद्रीय एजेंसी से कराने की जरूरत है।

टीडीपीएल की परीक्षाओं पर भी सवाल

याचिका में टीडीपीएल की ओर से झारखंड में आयोजित की गई परीक्षाओं को भी जांच के दायरे में लाने की मांग की गई है। प्रार्थी का आरोप है कि टीडीपीएल द्वारा आयोजित परीक्षाओं में भी गलत तरीके से अभ्यर्थियों को पास कराया गया। इसलिए केवल 14वीं जेपीएससी परीक्षा ही नहीं, बल्कि टीडीपीएल से जुड़ी जेपीएससी और जेएसएससी की सभी परीक्षाओं की जांच जरूरी है। प्रार्थी ने हाईकोर्ट से पूरे मामले की सीबीआई जांच का आदेश देने और परीक्षा प्रक्रिया में हुई कथित अनियमितताओं की व्यापक जांच कराने का आग्रह किया है।

See also  हार्स ट्रेडिंगः ADG अनुराग गुप्ता की गिरफ्तारी पर HC की रोक, PC एक्ट लगाने की प्रक्रिया पर रोक नहीं
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment