high court news

Alkatra Scam: पेरोल मिलने के बाद भी पूर्व मंत्री इलियास हुसैन नहीं निकल पाए जेल से, जानिए पूरा मामला

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 23 Sep, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ex minister of bihar ilyas hussain
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। अलकतरा घोटला मामले में सजायाफ्ता संयुक्त बिहार के पूर्व मंत्री इलियास हुसैन को दो महीन की पेरोल तो मिल गई है, लेकिन अलकतरा घोटाले से जुड़े एक अन्य मामले में सजा मिलने के कारण अभी तक जेल से बाहर नहीं निकल पाए हैं। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एके चौधरी की अदालत में सजायाफ्ता पूर्व मंत्री इलियास हुसैन की अपील पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान इलियास हुसैन की ओर से उनकी पत्नी के इंतेकाल का हवाला देते हुए प्रोविजनल बेल देने के गुहार लगाई गई।

इस पर अदालत ने कहा कि इसके लिए उन्हें अदालत में प्रोविजनल बेल की मांग करते हुए आइए याचिका दाखिल करनी होगी, क्योंकि कोर्ट में कोई ऐसा आवेदन नहीं दिया गया है। अगर आइए नहीं दाखिल करते हैं, तो फिर अपील पर अंतिम बहस सुनी जाएगी। इस पर प्रार्थी की ओर से समय दिए जाने की मांग की गई जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए मामले में 29 सितंबर की तिथि निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान इलियास हुसैन के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि दस सितंबर को उनकी पत्नी का इंतेकाल हो गया है।

See also  Relief: अवकाश में हाईकोर्ट ने की सुनवाई, तीन घरों को तोड़ने के रांची नगर निगम के आदेश पर लगाई रोक

अलकतरा घोटाले से जुड़े एक अन्य मामले में हाई कोर्ट से उन्हें पैरोल मिल गई है। ऐसे में इस मामले में भी उन्हें जमानत की सुविधा प्रदान की जाए ताकि वे पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल हो सके। इस पर अदालत ने कहा कि उनकी याचिका में इससे संबंधित कोई मांग नहीं की गई है। इसलिए प्रोविजनल बेल के लिए उन्हें अदालत में आइए याचिका दाखिल करनी होगी। इस पर प्रार्थी की आइए दाखिल करने की बात कहते हुए अदालत से समय मांगा गया। गौरतलब है इस मामले में सीबीआइ की अदालत में सितंबर 2018 में इलियास हुसैन को चार साल की सजा सुनाई है। इस मामले में सरकार को 18 लाख रुपये के राजस्व के नुकसान का आरोप है।

See also  जरूरत पड़े तो CM योगी का बुलडोजर किराए पर ले लो, कलकत्ता HC ने दी नगर निगम को सलाह

इसे भी पढ़ेंः Teachers Transfers: 225 शिक्षकों का तबादला सही, तत्कालीन शिक्षा मंत्री का आदेश निरस्त

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment