हाईकोर्ट में लगी राज्यस्तरीय प्रदर्शनी, विधिक सेवा के कार्यों की दी जा रही जानकारी

Ranchi: Jharkhand High Court झारखंड उच्च न्यायालय में राज्य स्तरीय लीगल सर्विसेज एंड आर्ट एग्जिबिशन आयोजित किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (NALSA) के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित अखिल भारतीय विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी के तहत झारखंड उच्च न्यायालय एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा स्टेट लेवल लीगल सर्विसेज एंड आर्ट एग्जिबिशन का आयोजन किया गया। ह्वाईट हाल में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन हाई कोर्ट विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने किया।

इस प्रदर्शनी का उद्देश्य भारतीय न्याय व्यवस्था एवं हाई कोर्ट की विगत वर्षों में उपलब्धियां, न्याय व्यवस्था प्रक्रिया में जनमानस के लाभ के लिए एवं उनके अधिकारों की रक्षा हेतु उठाए गए कदम, विधिक जागरूकता, झालसा की ओर से किए गए कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान करना है।

jhalsa1
प्रदर्शनी का अवलोकन करते जस्टिस एसएन प्रसाद साथ में झालसा के सदस्य सचिव मो. शकीर

इसे भी पढ़ेंः Contempt: सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी के बाद जागी केंद्र सरकार, महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने को तैयार

साथ ही झालसा की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न योजना एवं प्रोजेक्ट के बारे में लोगों को जानकारी देना है।
इस प्रदर्शनी में हाई कोर्ट, झालसा, झारखंड हाई कोर्ट विधिक सेवा समिति एवं न्यायिक अकादमी झारखंड के द्वारा अपनी अपनी उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई गई है।

साथ ही बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, रांची, संप्रेषण गृह, रांची, यूनिसेफ, रांची, एल्डर हेल्प लाइन, चाइल्डलाइन, रांची एवं अन्य एनजीओ की ओर से भी स्टाॅल लगाए गए। इस प्रदर्शनी में विभिन्न स्टाॅल के माध्यम से विधिक सेवा क्षेत्र में किए गए कार्यों के संबंध में लोगों को जानकारी दी गई। साथ ही कानूनों की जानकारी हेतु तैयार की गई सामग्रियों का वितरण भी किया गया।

Rate this post
Share it:

Leave a Comment