CM हेमंत सोरेन के काफिले पर हमले का आरोपी शंशांक राज ने किया सरेंडर

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हुए हमले मामले में भाजपा के युवा नेता शशांक राज ने न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक प्रसाद की अदालत के समक्ष सरेंडर किया।

जहां से उसे न्यायिक हिरासत में लेते हुए बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा होटवार भेज दिया गया। पुलिस के दबिश के बाद आरोपी ने 46 दिनों बाद सरेंडर किया है।

सरेंडर करने के बाद जेल जाते समय शशांक राज ने कहा कि राज्य सरकार बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में अब तक 39 लोगों को जेल भेजा गया है।

इसे भी पढ़ेंः HC ने कोल्हान विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति पर लगाई रोक

इसमें से आठ को पिछले दिनों अदालत से जमानत भी मिल चुकी है। गौरतलब है कि चार जनवरी की शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का काफिला झारखंड मंत्रालय से लौट रहा थे।

इसी दौरान किशोरगंज चौक पर मुख्यमंत्री के कारकेड पर प्रदर्शनकारियों ने हमला किया था। इस मामले में सुखदेव नगर थाना में 76 को नामजद एवं 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

Rate this post
Share it:

Leave a Comment