रांची सिविल कोर्ट के रजिस्ट्रार सहित सात कर्मी कोरोना पॉजिटिव

रांची। झारखंड हाई कोर्ट के बाद अब रांची सिविल कोर्ट में कोरोना संक्रमण अपना पांव फैला रहा है। सोमवार को सिविल कोर्ट के रजिस्ट्रार सहित सात अन्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनकी पहले सैंपल लिया गया था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सिविल कोर्ट में हड़कंप मचा हुआ है। सिविल कोर्ट में अब तक एक जज समेत 13 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

कोरोना पॉजिटिव मिलने वाले रजिस्ट्रार व कर्मचारियों को सर्ड के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। इलाज के दौरान फिर से इनका कोरोना टेस्ट होगा। हालांकि इसके बाद से ही सिविल कोर्ट सहित अन्य कार्यालयों को सेनिटाइज किया जा रहा है।

Rate this post
Share it:

Leave a Comment