जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी व जस्टिस दीपक रोशन बने हाई कोर्ट के स्थायी जज, कोलेजियम ने केंद्र सरकार को भेजी अनुशंसा

रांची। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी व जस्टिस दीपक रोशन को हाई कोर्ट का स्थायी जज बनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट की कोलेजियम ने झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी व जस्टिस दीपक रोशन को स्थायी जज बनाने की मंजूरी दी है।

कोलेजियम की ओर से उक्त अनुसंशा को केंद्र सरकार के लॉ एवं जस्टिस विभाग को भेज दिया गया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही अधिसूचना जारी होगी।

sccol

गौरतलब है कि फरवरी 2019 में संजय कुमार द्विवेदी व दीपक रोशन को हाई कोर्ट का एडिशनल जज बनाया गया था। राष्ट्रपित की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया था इनकी नियुक्ति दो साल के लिए की जा रही है।

हाई कोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी का जन्म तीन नवंबर 1965 को बिहार के औरंगाबाद में हुआ था। रांची विश्वविद्यालय से बीए करने के बाद इन्होंने छोटानागपुर लॉ कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई की। जनवरी 1994 से इन्होंने हाई कोर्ट में वकालत शुरू की। फरवरी 2019 में हाई कोर्ट के जज बने।

जस्टिस दीपक रौशन का जन्म 12 दिसंबर 1967 को रांची में हुआ था। 1988 में इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
अहमदाबाद के सर एलए शाह लॉ कॉलेज से 1995 में इन्होंने एलएलबी की। इसके बाद सितंबर 1995 में इन्होंने अपने पिता के साथ हाई कोर्ट में वकालत शुरू की थी। फरवरी 2019 में हाई कोर्ट के जज बने।

Rate this post
Share it:

Leave a Comment