डीपीएस के डॉ राम सिंह, दर्शना पोद्दार बने झालसा के नामित सदस्य

रांची। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के नामित सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें अपर महाधिवक्ता दर्शना पोद्दार मिश्रा, डीपीएस के प्राचार्य डॉ राम सिंह, एमके सिन्हा और बीआइटी मेसरा की डॉ मंजू भगत का नाम शामिल है। इसको लेकर झालसा की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। झालसा की ओर से बताया गया कि नामित सदस्यों का कार्यकाल दो साल के लिए होगा। इसके लिए झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष और हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस नामित सदस्यों के नामों की अनुशंसा करते हैं। इसके बाद सरकार की ओर से उन्हें झालसा का नामित सदस्य बनाया गया है।

इसे भी पढ़ेंः रांची के अपर बाजार की 347 दुकानों को नोटिस, सिर्फ दो ने दिखाए नक्शे के कागजात

Rate this post
Share it:

Leave a Comment