नशे के लिए अपनी मां की हत्या करने वाले को अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

रांचीः रांची सिविल कोर्ट ने एक कलयुगी बेटे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कलयुगी पुत्र दशरथ महली ने अपनी मां की हत्या इसलिए कर दी कि उन्होंने नशे के लिए पैसे नहीं दिए।

अपर न्यायायुक्त विजय कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने मां की हत्या करने के जुर्म में बेटा दशरथ महली को दोषी पाकर उम्र कैद की सजा सुनाई है।

उसने अपनी मां की हत्या नशे की हालत में किया था। वह नशापान का आदी था। जो हमेशा अपनी मां से नशा के लिए पैसे की मांग करता था।

इसे भी पढ़ेंः नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

जब मां ने पैसे देने से इंकार की तो उसने मां को पत्थर से मारकर मौत की घाट उतार दिया था। घटना के बाद अभियुक्त की बहन लगन देवी ने इटकी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

मामले में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से आठ गवाही दर्ज की गयी थी। जिसके आधार पर अदालत ने घटना को सही पाते हुए उम्र कैद की सजा सुनायी।

Rate this post
Share it:

Leave a Comment