Corona Update: रांची सिविल कोर्ट में सात अप्रैल चलेगी वर्चुअल कोर्ट

रांची। रांची सिविल कोर्ट में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण बढ़ गया है। इसके देखते हुए रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त के आदेश जारी किया है। इसके तहत एक अप्रैल तक सात अप्रैल तक कोर्ट की कार्यवाही वर्चुअल तरीके से चलेगी।

यह निर्णय झारखंड जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के आग्रह को देखते हुए किया गया है। सिविल कोर्ट में एसोसिएशन के कई पदाधिकारी एवं कर्मी कोरोना से संक्रमित हो गये हैं, जिसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है। सिविल कोर्ट में एसोसिएशन के सचिव समेत करीब 10 लोगा कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।

बता दें कि हाई कोर्ट के गाइड लाइन के अनुसार रांची सिविल कोर्ट में करीब 15 कोर्ट फिजिकल चल रहे थे। इससे पहले कुछ कर्मियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद तीन दिनों के लिए सिविल कोर्ट को बंद कर दिया गया था। पांच अप्रैल से रांची सिविल कोर्ट में मार्निंग कोर्ट की शुरूआत होनी है।

Rate this post
Share it:

Leave a Comment