सीएम हेमंत सोरेन ने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि सीएम ने उस मामले में निशिकांत दुबे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जिसको लेकर निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया था। रांची सिविल कोर्ट के सब जज के यहां दाखिल मामले में ट्विटर और फेसबुक को भी प्रतिवाद बनाया गया है।

गौरतलब है कि निशिकांत दुबे ने सीएम हेमंत सोरेन पर एक लड़की का रेप करने का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया था और इसके साथ इस मामले का केस स्टेटस भी अटैच किया था। इसके बाद सीएम ने ट्वीट करके 48 घंटे में जवाब देने को कहा था। उसके बाद यह मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Rate this post
Share it:

Leave a Comment