CM हेमंत सोरेन के काफिले पर हमले के अभियुक्त भैरव सिंह ने HC से लगाई जमानत की गुहार

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हमले के अभियुक्त भैरव सिंह ने झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानत की गुहार लगाई है। इससे पहले रांची सिविल कोर्ट से भैरव सिंह की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। इसके बाद उसने हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है।

इसे भी पढ़ेंः असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति नियमावली पर हाईकोर्ट ने कहा- अगर विश्वविद्यालय जवाब नहीं देते तो उनपर लगेगा जुर्मान

गौरतलब है कि सीएम हेमंत सोरेन प्रोजेक्ट भवन से वापस आवास लौट रहे थे। उसी दौरान किशोरगंज चौक के पास प्रदर्शनकारियों उनके काफिले को घेर लिया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ मारपीट हुई थी। इस मामले में पुलिस भैरव सिंह सहित कई लोगों को आरोपित बनाया था। पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद भैरव सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किया था।

Rate this post
Share it:

Leave a Comment