Civil Court News

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झटका, व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट की मांग वाली याचिका खारिज

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 26 Nov, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची की निचली अदालत से झटका लगा है। समन की अवहेलान से जुड़े मामले में उनकी ओर से दाखिल व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट से संबंधित याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। एमपी/एलएलए मामले के विशेष न्यायाधीश सार्थक शर्मा की अदालत ने अपना सुरक्षित आदेश सुनाया है। अदालत ने याचिका पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के पश्चात 11 नवंबर को आदेश सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने याचिका खारिज करते हुए याचिकाकर्ता को मामले में व्यक्तिगत रूप से बुलाया है। इसके लिए अदालत ने चार दिसंबर की तारीख निर्धारित की है।

हेमंत सोरेन की ओर से पांच जुलाई को उक्त मामले में व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति में छूट से संबंधित याचिका दाखिल की गई थी। मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ उपस्थिति को लेकर समन जारी है। बता दें कि हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी ने समन के आदेश का अनुपालन नहीं करने को लेकर अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया है, जिसमें सुनवाई जारी है। ईडी ने हेमंत सोरेन के खिलाफ भी रांची की निचली अदालत में जनवरी 2024 में शिकायतवाद दर्ज कराया है। ईडी के आठ समन पर हेमंत सोरेन ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे।

See also  Drug scam: 27 प्रतिशत ऊंचे दर खरीदी जा रही दवा, हाईकोर्ट ने रिनपास और सरकार से मांगा जवाब
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment