Civil Court News

धनबाद जेल हत्याकांड: शूटर सुंदर महतो उर्फ रितेश यादव के जुवेनाइल होने के दावे को कोर्ट ने किया खारिज

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 12 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 07 12 at 10.35.44 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर अमन सिंह की धनबाद जेल में हुई हत्या के आरोप में जेल में बंद चार्जशीटेड आरोपी प्रतापगढ़ निवासी शूटर सुंदर महतो उर्फ रितेश यादव को जबरदस्त झटका लगा है। उसने अपने आपको घटना के समय नाबालिग होने का दावा करते हुए सीआईडी कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जुवेनाइल एक्ट के तहत दाखिल याचिका पर अपर न्यायायुक्त सह सीआईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से जो सबूत नाबालिग होने का पेश किया गया था, वह फर्जी निकला। उसने सबूत के रूप में आधार कार्ड दिया था। जब उस कार्ड की जांच की गई तो फर्जी पाया गया। हत्याकांड के समय उसकी उम्र 20 साल से अधिक थी।

See also  Court News: रांची सिविल कोर्ट में 29 जून से बदल जाएगा समय, मॉर्निंग कोर्ट खत्म, अब डे सिटिंग में होगी सुनवाई

अदालत ने उसकी ओर से दाखिल याचिका को खारिज कर दी। उसने जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 94 के तहत 24 मई को याचिका दाखिल की थी। याचिका में कहा गया था कि घटना के समय उसकी उम्र 18 साल से कम थी। बता दें कि इस हत्याकांड का अंजाम तीन दिसंबर 2023 को धनबाद जेल में दी गई थी। घटना की जांच सीआईडी कर रही है। सीआईडी ने मार्च के पहले सप्ताह में शूटर प्रतापगढ़ निवासी रितेश यादव उर्फ सुंदर महतो समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। मामले में अब जल्द ही आरोप गठन किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment