high court news

Traffic system of Ranchi: राजधानी की Traffic व्यवस्था संभालेंगे 600 होमगार्ड

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 16 May, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Traffic system of Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस आर मुखोपाध्याय व जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ में रांची की लचर ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान गृह विभाग की ओर से बताया गया कि राजधानी में यातायात व्यवस्था (Traffic System) होमगार्ड जवानों को सौंपी जाएगी। 15 जून से उन्हें यह जिम्मेदारी दी जाएगी। सरकार की ओर से अधिवक्ता गौरव राज ने अदालत को बताया कि 15 जून से 600 होमगार्ड जवानों को ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। 15 जून तक सभी को पोस्ट पर नियुक्त कर दिया जाएगा।

पिछली सुनवाई के दौरान सरकार ने बताया था कि रांची में पंडरा और डोरंडा सहित चार नए यातायात थाना बनाया जाना है। रांची में चौक-चौराहों पर 1052 सीसीटीवी (CCTV) लगाए गए हैं। गोंदा, लालपुर और चुटिया यातायात थाना ने अब तक 21 हजार चालान काटे हैं। मेन रोड में सबसे अधिक चालान काटा गया है। इसके अलावा 600 होमगार्ड जवानों को ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए पोस्टिंग की जाएगी। यातायात विभाग की ओर से माल और दुकानों को पार्किंग में ही वाहन खड़े करने पत्र लिखा गया है। सर्कुलर रोड में नाली बनने से जाम की स्थिति हो रही है।

See also  Jharkhand News/Acquitted: जांच अधिकारी की लापरवाही से टूटा 14 साल पुराना केस, चार डकैत बरी

इसके लिए उस क्षेत्र में टाइगर मोबाइल सहित 15 पुलिस वालों को नियुक्त किया गया है। नौ बजे रात को ट्रैफिक पुलिस के हटने के बाद सीसीटीवी कैमरे के जरिए ट्रैफिक उल्लंघन करने वालों का चालान काटा जाता है। अदालत ने ट्रैफिक एसपी से यह भी पूछा था कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को वाहनों के स्पीड चेक करने वाले उपकरण, गलत पार्किंग में लगे वाहनों को उठाने के लिए टोइंग ट्रक आदि की व्यवस्था करने के लिए क्या किया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment