high court news

HC News: रांची में पेट्रोल-डीजल संकट का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, ऑनलाइन सुनवाई की मांग उठी

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 15 May, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: राजधानी Ranchi में कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म होने और लोगों की भारी भीड़ उमड़ने का मामला शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट पहुंच गया। जस्टिस Sujit Narayan Prasad और जस्टिस Sanjay Prasad की खंडपीठ के समक्ष अधिवक्ता शैलेश कुमार सिंह और वरीय अधिवक्ता एमएस मित्तल ने स्थिति की गंभीरता का मुद्दा उठाया। अधिवक्ताओं ने अदालत को बताया कि राजधानी के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म हो चुका है, जिसके कारण वे बंद पड़े हैं। वहीं, खुले पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए अनावश्यक आवाजाही कम करने की जरूरत है।

See also  ऐसा लगता है पुलिस अदालत की परवाह नहीं करती: हाईकोर्ट

सुनवाई के दौरान अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री Narendra Modi की उस अपील का भी उल्लेख किया, जिसमें लोगों से वर्क फ्रॉम होम अपनाने को कहा गया है। इसी आधार पर हाईकोर्ट में भी फिलहाल ऑनलाइन सुनवाई की व्यवस्था करने का आग्रह किया गया। खंडपीठ ने कहा कि अदालत राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में पेट्रोल-डीजल की स्थिति से अवगत है। कोर्ट ने कहा कि इस विषय को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के संज्ञान में लाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही अधिवक्ताओं को सुझाव दिया गया कि वे ऑनलाइन कोर्ट संचालन के संबंध में सीधे चीफ जस्टिस के समक्ष अपनी बात रखें।

See also  मुख्यमंत्री Hemant Soren ने व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट के लिए दाखिल की याचिका, ED के समन की अवहेलना का मामला
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment